सेंसेक्स 446 अंक उछलकर 85,633 पर बंद, निफ्टी भी 140 अंक चढ़ा

Share your love

गुरुवार, 20 नवंबर को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार की मजबूती और वैश्विक संकेतों के सपोर्ट से सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 140 अंकों की उछाल के साथ 26,192 पर बंद हुआ।


सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2% से ज्यादा ऊपर रहे। हालांकि एशियन पेंट्स और HCL टेक में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी रही। NSE पर ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और FMCG सेक्टर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि IT सेक्टर फ्लैट बंद हुआ। मीडिया, फार्मा, बैंक और रियल्टी सेक्टर दबाव में रहे।


फुजियामा पावर सिस्टम्स की कमजोर लिस्टिंग


कंपनी का शेयर BSE पर 4.21% गिरकर 218.40 रुपए पर लिस्ट हुआ, जबकि इसका इश्यू प्राइस 228 रुपए था। NSE पर भी यह 3.5% नीचे खुला।


ग्लोबल मार्केट्स में तेजी का असर


जापान का निक्केई 3.25%, कोरिया का कोस्पी 3.18% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.17% ऊपर रहे। अमेरिकी बाजारों में भी हल्की से मध्यम बढ़त दर्ज की गई।


विदेशी बनाम घरेलू निवेशकों का रुझान


19 नवंबर को FIIs ने ₹1,694 करोड़ की खरीदारी की, जबकि DIIs ने ₹1,223 करोड़ के शेयर खरीदे। हालांकि नवंबर में अब तक FIIs ने ₹12,358 करोड़ की बिकवाली की है, वहीं DIIs ₹50,335 करोड़ की नेट खरीदारी कर चुके हैं।


एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO जारी
₹500 करोड़ का यह बुक-बिल्ट इश्यू 21 नवंबर तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹114–₹120 रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us