ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम ढही: 13 साल बाद कोलकाता में टेस्ट हार, सिराज- बुमराह के रिकॉर्ड भी बने सुर्खी

Share your love

भारत को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 93 रन से हार का सामना करना पड़ा। 124 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया सिर्फ 93 रन पर सिमट गई। 13 साल बाद ईडन में भारत हारा और पहली बार घरेलू धरती पर 125 रन से कम का लक्ष्य भी चेज नहीं कर पाया।

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रहा। वहीं मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कई अहम मुकाम हासिल किए। आइए नजर डालते हैं मुकाबले के प्रमुख आंकड़ों और खास रिकॉर्ड्स पर—

1. घरेलू मैदान पर पहली बार 125 से कम का लक्ष्य चेज करने में नाकाम भारत

भारतीय टीम टेस्ट इतिहास में पहली बार घर में 125 या उससे कम का टारगेट हासिल नहीं कर सकी। ईडन में 124 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम 93 पर ऑलआउट हो गई।
इससे पहले 2024 में वानखेड़े में भारत 147 रन का लक्ष्य भी चेज नहीं कर पाया था।
विश्व स्तर पर यह केवल दूसरा मौका है जब भारत 125 से कम का लक्ष्य नहीं बना सका। 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 रन के चेज में भारत हार गया था।

2. 15 साल बाद भारत को साउथ अफ्रीका ने घर में हराया

साउथ अफ्रीका ने लंबे समय बाद भारत को उसके घर में टेस्ट में शिकस्त दी। पिछली बार 2010 में नागपुर में टीम इंडिया मेहमानों से हारी थी।

3. ईडन गार्डन्स में 13 साल का दुर्ग टूटा

भारत ने ईडन गार्डन्स में 2012 के बाद पहली बार टेस्ट मैच गंवाया। 2012 में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया था।

4. ईडन गार्डन्स में सबसे छोटे लक्ष्य की सफल रक्षा

साउथ अफ्रीका ने 124 रन जैसे बेहद छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया—यह ईडन में अब तक का सबसे लोएस्ट डिफेंडेड टोटल है।

इससे पहले 1972 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 192 रन बचाए थे।

भारत में यह दूसरा सबसे छोटा टारगेट डिफेंड होने का रिकॉर्ड है। 2004 में भारत ने वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रन बचाए थे।

5. बावुमा का अजेय कप्तानी रिकॉर्ड कायम

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने अब तक एक भी टेस्ट नहीं हारा है। उन्होंने 11 में से 10 मैच जीते हैं और एक ड्रॉ रहा है।

6. मोहम्मद सिराज 2025 के टॉप विकेटटेकर के करीब

सिराज ने कोलकाता टेस्ट में 4 विकेट लिए और अब वे 2025 में 41 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 42 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। सिराज सिर्फ 1 विकेट दूर हैं शीर्ष पर पहुंचने से।

7. WTC 2025-27 में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 के शीर्ष 5 रन स्कोररों में 4 भारतीय शामिल हैं।
शुभमन गिल 8 मैचों में 950 रन के साथ टॉप पर हैं, जबकि केएल राहुल 768 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

8. केशव महाराज दोनों पारियों में शून्य पर आउट

केशव महाराज कोलकाता टेस्ट में दोनों पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए।
भारत में साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा पिछली बार 2006 में हर्शेल गिब्स के साथ हुआ था।

9. ऋषभ पंत बने भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

पंत ने सहवाग का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में 92 छक्कों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सहवाग के नाम 90 सिक्स थे।

10. रवींद्र जडेजा का ऑलराउंडर रिकॉर्ड

जडेजा 4000 रन और 300 विकेट पूरे करने वाले भारत के केवल दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले कपिल देव के नाम यह उपलब्धि दर्ज थी।
जडेजा ओवरऑल टेस्ट इतिहास में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

11. भारत में तीसरी बार दोनों टीमों की पहली पारी में कोई फिफ्टी नहीं

टेस्ट के इतिहास में भारत में यह तीसरी बार हुआ जब दोनों टीमों की पहली पारी में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

12. बुमराह ने 16वीं बार टेस्ट में पाँच विकेट चटकाए

जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अपने करियर का 16वां फाइव-विकेट हॉल लिया।
भारतीय गेंदबाजों में यह उपलब्धि सबसे ज्यादा बार रविचंद्रन अश्विन (37 बार) ने हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us