कानपुर : रातोंरात गिराए दो ट्रांसफार्मर, लाखों का सामान लेकर फरार हुए चोर

Share your love

कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के ददिखा गांव में गुरुवार रात चोरों ने बेहद शातिर तरीके से बिजली विभाग और किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। चालू बिजली आपूर्ति के बीच खेतों में लगे दो ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते हुए उनसे तेल और कीमती पुर्जे चोरी कर लिए गए। पूरी वारदात इतनी चुपचाप अंजाम दी गई कि रात भर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम


ग्रामीणों के अनुसार सुमित कटियार और विजय कटियार के खेतों में करीब 200 मीटर के दायरे में दो ट्रांसफार्मर लगे थे। देर रात चोर पहले मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर से जुड़े तार काटकर बिजली सप्लाई रोकी। इसके बाद दोनों ट्रांसफार्मरों को जमीन पर गिराकर उनमें भरा तेल निकाल लिया और अंदर के महंगे पुर्जे भी खोलकर साथ ले गए।

सुबह खुला चोरी का राज


शुक्रवार सुबह जब विजय कुमार खेत पर काम करने पहुंचे तो ट्रांसफार्मर गिरे देख दंग रह गए। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को खबर दी गई।

बिजली ठप, किसान परेशान


घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे सिंचाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो गए। किसानों ने जल्द बिजली बहाल कराने की मांग की है।

पुलिस और विभाग की कार्रवाई


बिल्हौर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसडीओ ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 32

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us