मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में छुट्टा गोवंश बने मुसीबत, श्रद्धालु असुरक्षित : वृद्ध पर हमला कर किया घायल, मंदिर मार्ग पर बढ़ा खतरा, नवरात्र में बढ़ी भीड़

Tags:
Mediawali news, kanpur 

कानपुर।बिल्हौर में प्रसिद्ध सिंह वाहिनी मंदिर के आसपास छुट्टा गोवंश बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन मंदिर मार्ग और आसपास की सड़कों पर घूमते मवेशी उनके लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

गौशाला के बाहर अधिक घूम रहे मवेशी

मंदिर के पास ही नगरपालिका की अस्थायी कान्हा गौशाला बनी हुई है, लेकिन उसमें मौजूद पशुओं से ज्यादा छुट्टा गोवंश बाहर सड़कों और गलियों में घूमते नजर आते हैं। हालात यह हैं कि पूरे कस्बे के बाजार और मुख्य मार्गों पर भी गोवंश का जमावड़ा देखा जा सकता है।

वृद्ध श्रद्धालु पर सांड का हमला

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 60 वर्षीय अनिल कुमार श्रीवास्तव पर एक छुट्टा सांड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह उनकी जान बचाई। हादसे में उनकी कमर में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले मंदिर के पास ही एक युवक पर भी गोवंश ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। वहीं एक सप्ताह पूर्व जवाहर नगर में एक घर के बाहर खड़ी बाइक को भी सांड ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। नगर पालिका गेट पर भी अक्सर छुट्टा पशुओं की भीड़ लगी रहती है।

रासलीला में बढ़ी चिंता

कस्बा निवासी सुरेंद्र कुमार सैनी उर्फ बापू ने बताया कि मंदिर परिसर में आठ दिवसीय रासलीला का आयोजन चल रहा है, जिसमें रात में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में छुट्टा गोवंश बड़ी परेशानी बन रहे हैं और व्यवस्था संभालने के लिए अलग से लोगों को लगाना पड़ रहा है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से छुट्टा गोवंश को पकड़कर गौशाला में बंद कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios