कानपुर/बिल्हौर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात
130वें एपिसोड का हुआ आयोजन
कानपुर/बिल्हौर (विधान केसरी)। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सुना। शिवराजपुर ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
गणतंत्र दिवस और मतदाता दिवस पर संदेश
मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशवासी इस बार भी गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने मतदाता दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता बनना जीवन का एक अहम पड़ाव है और इसका उत्सव मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने में हर नागरिक की भूमिका पर जोर दिया।
स्टार्टअप, पर्यावरण और श्रीअन्न पर जोर
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्टार्टअप इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और श्रीअन्न (मिलेट्स) जैसे विषयों पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया था, लेकिन तीन साल बाद भी देश और दुनिया में श्रीअन्न को लेकर जो उत्साह और समर्पण दिखाई दे रहा है, वह बेहद प्रेरणादायक है।
महिला किसान बनीं प्रेरणा
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कल्ल-कुरिची जिले की महिला किसानों के समूह ‘पेरीयपालायम श्रीअन्न’ FPC का उल्लेख किया, जिससे करीब 800 महिला किसान जुड़ी हैं। इन महिलाओं ने मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर अपने उत्पाद सीधे बाजार तक पहुंचाए हैं। वहीं राजस्थान के रामसर में 900 से अधिक किसान बाजरे की खेती कर उससे लड्डू जैसे उत्पाद तैयार कर रहे हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है।
भाजपा कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।