मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कर्पूरी ठाकुर के जयंती सपाइयों ने मनाई उनके कर्तव्यों को याद किया

चौबेपुर स्थित सपा कार्यालय में आयोजन

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जन्म जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में चौबेपुर स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके विचारों और सामाजिक योगदान को स्मरण किया गया।

सामाजिक न्याय और समानता के प्रबल समर्थक

सभा को संबोधित करते हुए सपा विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के लिए आरक्षण लागू कर उन्होंने सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी, जो आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी है।

सादगी और सिद्धांतों की मिसाल

विनय यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों का प्रतीक रहा। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। उनकी नीतियाँ और विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और समाजवादी आंदोलन की आत्मा को मजबूत करते हैं।

विचारों को व्यवहार में उतारने का आह्वान

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है। समाज में व्याप्त असमानता, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर पार्टी ग्यान चंद्र कोरी, लक्ष्मण वर्मा, राजकुमार वर्मा, इंद्रपाल, पूरन वर्मा, ऋषभ सविता, संजीवन लाल वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, जगरूप यादव, अंकित राजपूत, राहुल यादव, आशु यादव, कल्लू यादव, अंकुश मिश्रा, अनिल राजपूत, राजू पाल, गुड्डू वर्मा, अतुल सविता, विशाल सविता सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios