दूसरों को बदलने से पहले खुद को बदलना जरूरी: बीके शिवानी

Share your love


शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी ने रिश्तों को बेहतर बनाने और मानसिक शांति पाने के सरल उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अगर जीवन और रिश्तों में सुख चाहिए, तो सबसे पहले खुद को मजबूत, संतुलित और सकारात्मक बनाना जरूरी है

बीके शिवानी ने कहा कि आज के समय में नकारात्मक खबरें और सोशल मीडिया लगातार हमारे मन को प्रभावित कर रहे हैं, जिसका सीधा असर हमारे व्यवहार और रिश्तों पर पड़ता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे इस बात पर ध्यान दें कि वे अपने मन में क्या भर रहे हैं, क्योंकि मन की स्थिति ही रिश्तों की दिशा तय करती है।

उन्होंने कहा कि अक्सर लोग दूसरों को बदलने की कोशिश करते हैं, जबकि असल बदलाव खुद से शुरू होना चाहिए। जब व्यक्ति स्वयं खुश और शांत रहता है, तो उसके आसपास का माहौल भी स्वतः सकारात्मक हो जाता है।

रिश्तों को सुधारने के चार उपाय


बीके शिवानी ने रिश्तों में सुधार के लिए चार आसान बातें बताईं—

  1. मन से माफी मांगना

  2. सामने वाले को समझने की कोशिश करना

  3. उसे जैसा है वैसा स्वीकार करना

  4. रिश्ते को बेहतर बनाने का संकल्प लेना

उन्होंने रोजाना ध्यान (मेडिटेशन) करने और किसी को दोष न देने की सलाह दी। बीके शिवानी ने कहा कि कठिन समय में नकारात्मकता फैलाने के बजाय शांति, करुणा और सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us