जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चौबिगही के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विश्वनाथ को निलंबित किया।
Kanpur news
कानपुर/ बिल्हौर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीते दिनों कार्यालय में बैठकर अपने विभागीय कार्य को किया जा रहा था। शिक्षक विश्वनाथ कटियार स०अ० प्रा०वि चौबिगही बीआरसी कार्यालय में आये और 03 महिला शिक्षिकाओं की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी अनाधिकृत रूप से बिल्हौर इण्टर कालेज में लगाये जाने की बात की गई। बीईओ द्वारा उनको अवगत कराया गया कि बिल्हौर इण्टर कालेज में बोर्ड परीक्षा हेतु आवश्यकतानुसार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। किसी अन्य विद्यालय में जहां कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता है वहां पर व्यवस्था कर दी जायेगी। इस पर शिक्षक विश्वनाथ कटियार द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए अपने स्वयं के पहचान पत्र को फाड़ते हुए बीईओ के ऊपर फेंक दिया गया। अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरा और सहित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिसको ध्यान में रखते हुए यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता का द्योतक है तथा कर्मचारी आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन है। उनके द्वारा शासकीय कार्यं में बाधा पहुंचाई गई तथा अनुचित रूप से कार्य-व्यवहार किया गया।उपरोक्त समस्त घटनाक्रम कार्यालय सी०सी०टी०वी० कैमरे में संरक्षित है, जो कि आवश्यकतानु्सार परीक्षण हेतु उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके पूर्व भी शिक्षक विश्वनाथ कटियार के द्वारा बीआरसी परिसर में शिक्षकों का कार्यक्रम चल रहा था अपने ही विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका मुक्ति द्विवेदी को मन से धक्का मार कर गिरा दिया था उस समय शिक्षक कमलेश और आलोक कटियार ने इस हरकत का विरोध किया तो उनसे विवाद हुआ था शिक्षक अनूप यादव ,सेवानिवृत शिक्षक स्वर्गीय ओंकार सिंह यादव के साथ भी अभद्रता गाली-गलौज किया था लगभग एक माह पहले कुछ माह पहले बीबीपुर सहकारी समिति की महिला सचिव श्रीमती सीता पाल के साथ अभद्रता गाली-गलौज किया था जिस पर मुकदमा भी पंजीकृत बिल्हौर थाने में है अपनी पहुंच के चलते अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। कई बार अनुशासनहीनता एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य किये गये हैं। चौबिगही ग्रामवासियो के माध्यम से शिकायत हुई थी प्रायः विद्यालय नहीं आते हैं और न ही शिक्षण कार्य में रूचि लेते हैं। बीईओ रवी कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर कार्रवाई हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कई वर्षों से शिकायत है कई आ चुकी हैं माफी मांग लेता था अधिकारियों द्वारा माफ कर दिया जाता था लेकिन यह ऑफिस में घुसकर गंभीर मामला है उसके चलते निलंबित कर दिया गया है जांच कानपुर सुनी के बीईओ सुनील कुमार द्विवेदी को दी गई है