मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

अज्ञात कारण वश घर में लगी आग लाखों का नुकसान

Tags:
Mediawali news, kanpur 

कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के शिवराजपुर अंतर्गत रामपुर गांव के मजरा लक्ष्मणपुर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की शुरुआत गांव निवासी जीवनलाल के घर के पीछे के हिस्से से हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

गृहस्थी का सामान और कृषि उपकरण जले

आग की लपटों में घर में रखा अनाज, गृहस्थी का पूरा सामान, ट्रैक्टर, ट्रॉली, थ्रेसर और डीजल इंजन जलकर खाक हो गए। परिवार के लोग सामान बचाने की कोशिश में जुटे थे। इसी दौरान जीवनलाल की 22 वर्षीय बेटी भी आग की चपेट में आ गई और झुलस गई।

पड़ोसी घर भी आए चपेट में

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के राममोहन और शिवमोहन के घर भी इसकी चपेट में आ गए। दोनों परिवारों का घरेलू सामान जल गया। राममोहन की चार बकरियां और एक भैंस भी आग में झुलस गईं।

प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आकलन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी संजीव दीक्षित और एसीपी मंजय सिंह मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने लेखपाल अमित शुक्ला को नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों के अनुसार आग से भारी आर्थिक क्षति हुई है और प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios