मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में गांव घोडी बछेडा में पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या।

Tags: ,
Noida news 

दादरी कस्बे के पास नहर किनारे खाली पड़े प्लॉट में 18 फरवरी 2026 को एक युवक का अज्ञात शव मिला, अज्ञात शव की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया और जांच की कार्रवाई को तेज किया कर दिया। पुलिस के द्वारा शव की पहचान के लिए चार टीमें बनाई गई, तभी पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि यह शव घोड़ी बछेड़ा गांव के गोविंद रावल का है।

पुलिस की तहकीकात में हत्या का एंगल नजर आया , पुलिस के द्वारा गोविंद रावल की हत्या करने वाले रोहित के साथ धर्मेंद्र और नफिस को गिरफ्तार कर लिया गया,

रोहित ,धर्मेंद्र और नफीस की गिरफ्तारी से पूछताछ में यह बात सामने आई की इस हत्या में रावल की पत्नी प्रीति भी शामिल थी , रोहित और प्रीति के पूर्व में अवैध संबंध रहे हैं, इन्हीं अवैध संबंध को गुलजार करने के लिए प्रीति ने रोहित की मदद से अपने पति की हत्या कराई, गोंविंद रावल की हत्या से पहले उसके पूर्व जानकार धर्मेंद्र और नफीस अपने साथ दादरी तक मोटरसाइकिल पर ले गए और उसे रास्ते में कोट नहर के पास खाली पड़े प्लॉट में शराब का सेवन कराया गया। शराब का नशा अधिक होने पर नफिस ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए फिर तीनो के द्वारा रावल की गर्दन पर बांका से ताबडतोड हमला किया गया, इससे रावल की मौत हो गई, घटना को अंजाम देने के बाद रावल की बॉडी को पास ही खाली प्लॉट की दीवार के पास फेक कर भाग गए।

पुलिस के द्वारा घटना का अनावरण करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके पास से (01बांका) और एक अवैध तमंचा ,01 घटना में प्रयोग हुई मोटरसाईकिल बरामद हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios