मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

हीटवेव में शिवराजपुर पुलिस बनी सहारा, बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे से हजारों राहगीरों को मिली राहत

Tags:
हीटवेव

हीटवेव के बीच थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह की पहल की लोगों ने की सराहना

Mediawali news, Kanpur

कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच शिवराजपुर पुलिस ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर शिवराजपुर थाना परिसर के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राहगीरों और आम जनता को गर्मी से राहत पहुंचाना और पुलिस व जनता के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत करना था। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तेज धूप और लू के कारण परेशान लोगों को यहां भोजन और ठंडे पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की।

राहगीरों के लिए भोजन और ठंडे पेय की विशेष व्यवस्था

भंडारे में आने वाले लोगों के लिए सब्जी-पूड़ी, छोला-चावल, बूंदी, रसना और ठंडी शिकंजी की व्यवस्था की गई थी। दोपहर की तपती गर्मी में राहगीरों ने रुककर भोजन किया और ठंडे पेय पदार्थ पीकर राहत महसूस की। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस समय पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। ऐसे में राह चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए भंडारे का आयोजन किया गया, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा भी पुलिस की जिम्मेदारी है।

पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर बांटा प्रसाद

इस आयोजन में मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक कुमार रावत के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिनिधि रवि बाजपेई, गुड्डू सिंह, मोनू सिंह तोमर और नागेंद्र सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। रवि बाजपेई ने कहा कि भीषण गर्मी और लू इस समय आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे समय में लोगों की मदद करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

हीटवेव
हीटवेव

पुलिसकर्मियों ने संभाली व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान शिवराजपुर थाने के पुलिसकर्मी पूरी व्यवस्था संभालते नजर आए। एसएसआई सुरेश, वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह, रघुवेंद्र यादव, विक्रांत, जंग बहादुर पटेल और राहुल यादव सहित थाने का पूरा स्टाफ आयोजन में मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने खुद लोगों को भोजन और पेय पदार्थ वितरित किए। भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में सकारात्मक संदेश देता है। गर्मी के इस कठिन समय में इस तरह के आयोजन लोगों को राहत देने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

भीषण गर्मी के बीच राहत का केंद्र बना शिवराजपुर थाना

इन दिनों कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में शिवराजपुर पुलिस द्वारा किया गया यह आयोजन लोगों के लिए राहत का केंद्र बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की यह पहल सिर्फ भोजन वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने जनता और पुलिस के बीच विश्वास को भी मजबूत किया है। बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित यह भंडारा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Noida farjee NOC: फ्लैट बेचने का आरोप, बिल्डर और फाइनेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios