अरावली अपार्टमेंट में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

Share your love
श्री सनातन शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ हुआ धार्मिक आयोजन

नोएडा सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट के श्री सनातन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेक्टर निवासियों ने पूजा-अर्चना कर भगवान लक्ष्मी नारायण, श्री राधा-कृष्ण एवं शिव-पार्वती की मूर्तियों की स्थापना की।

शोभायात्रा और हवन-यज्ञ से गूंजा पूरा सेक्टर

महोत्सव के दौरान पूरे सेक्टर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा भाव से शामिल हुए। जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तगण भजनों पर झूमते नजर आए और धार्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों की रही सक्रिय सहभागिता

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने आयोजन की जानकारी देते हुए सभी निवासियों का आभार जताया। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, श्याम शर्मा, राजेश पांडेय, अजय रस्तोगी, राजन मोंगिया, आर.पी. सिंह, ए.के. श्रीवास्तव, संतराज सिंह, रौशन कुमार, विनोद कुमार, रणधीर सिंह, सुरेश बने, अमित रस्तोगी, राजेश सक्सेना, कविश राघव सहित बड़ी संख्या में सेक्टर निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us