कानपुर के बिल्हौर में होली की खुशियां मनाने गांव गए रेलवे वेंडर के परिवार की खुशियां चोरों ने बेरंग कर दीं। बिल्हौर रेलवे स्टेशन के सामने किराए के मकान में रह रहे ठेला दुकानदार के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जलालपुर पनवारा, कन्नौज निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रुझान सिंह बिल्हौर रेलवे स्टेशन के सामने सियाराम कटियार के मकान में परिवार सहित किराए पर रहते हैं। परिवार में पत्नी रजनी, भाई-भाभी, दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं।
कुछ दिन पहले पिता की मृत्यु के बाद प्रमोद पूरे परिवार के साथ मंगलवार शाम पैतृक गांव पवनी उठाने और होली मनाने गए थे। घर बंद था, जिसका फायदा चोरों ने उठा लिया।
बुधवार सुबह प्रमोद दुकान लगाने के लिए बिल्हौर लौटे। जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरों और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी के लॉकर क्षतिग्रस्त थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार घर में रखी 26 हजार रुपये की नगदी के अलावा एक जोड़ी सोने की झुमकी, बेसर, माला, चांदी की पेटी, पायल और तोगड़िया समेत करीब तीन से चार लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। प्रमोद पिछले छह माह से इस मकान में किराए पर रह रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रमोद ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना की खबर मिलते ही गांव में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य भी बिल्हौर पहुंच गए। होली की खुशियां मनाने गए परिवार के चेहरों पर लौटते ही मायूसी छा गई।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community
I love your blog.. very nice colors & theme. Did you design this website yourself or did you hire someone to do it for you? Plz answer back as I’m looking to create my own blog and would like to find out where u got this from. cheers