मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

स्पेलर की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा

Tags:

Mediawali news,kanpur

शिवराजपुर की चक्की में दर्दनाक हादसा, युवक का हाथ कटा

कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव स्थित एक चक्की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। राई पिराने आए एक युवक का हाथ स्पेलर मशीन की चपेट में आकर कट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।

राई पिराई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दिनकरपुर गांव निवासी दीपक तिवारी मंगलवार को कपूरपुर गांव में कुलदीप राठौर की चक्की पर राई पिराने गया था। राई पिराई के दौरान वह स्पेलर मशीन के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक उसका बायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया।

मशीन बंद किए जाने तक उसका हाथ कटकर अलग हो चुका था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

चक्की संचालक ने कही यह बात

चक्की संचालक कुलदीप राठौर का कहना है कि दीपक नशे की हालत में था। उन्होंने उसे कई बार मशीन से दूर बैठने की हिदायत दी थी, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि उसके हाथ में पहना चूड़ा स्पेलर की गाड़ी में फंस गया, जिससे यह हादसा हो गया।

हालांकि, इस दावे की पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल युवक का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios