BJP के विकास मॉडल पर Gen Z को भरोसा’, मालदा से बोले पीएम मोदी

Share your love
 
बोले पीएम—बंगाल की प्रगति को और तेज करेगा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की प्रगति को गति देने का अभियान और तेज हुआ है। पीएम मोदी ने नए रेल प्रोजेक्ट्स को बंगाल के विकास, व्यापार और रोजगार के लिए अहम बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ ही देर पहले पश्चिम बंगाल से जुड़े कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। नई रेल सेवाओं से न केवल लोगों की यात्राएं आसान होंगी, बल्कि व्यापार और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रैक मेंटेनेंस और रेलवे से जुड़ी नई सुविधाओं से यहां के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल के नए अवसर तैयार होंगे।

मां काली की धरती से मां कामाख्या तक सफर

पीएम मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह ट्रेन मां काली की धरती बंगाल को मां कामाख्या की भूमि असम से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस आधुनिक स्लीपर ट्रेन का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने बंगाल, असम और पूरे देश को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

भारतीय रेलवे बन रहा आत्मनिर्भर

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय रेलवे की उपलब्धियों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय रेल न केवल आधुनिक हो रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भी बन रही है। भारत में बने रेल इंजन, कोच और मेट्रो ट्रेनें अब भारतीय तकनीक की पहचान बन चुकी हैं। पीएम ने कहा कि भारत आज अमेरिका और यूरोप से भी ज्यादा लोकोमोटिव्स का निर्माण कर रहा है और कई देशों को पैसेंजर ट्रेन व मेट्रो कोच का निर्यात कर रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को लाभ और युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

विकसित भारत के लिए पूर्वी भारत जरूरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है और इसके लिए पूर्वी भारत का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति में जकड़ कर रखा गया, जबकि भाजपा ने इन राज्यों को उस राजनीति से मुक्त किया है।

पूर्वी राज्यों में भाजपा पर भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है, त्रिपुरा और असम में भाजपा को लगातार समर्थन मिल रहा है और हाल ही में बिहार में भी एनडीए सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि बंगाल की चारों दिशाओं में भाजपा की सुशासन वाली सरकारें हैं और अब बंगाल में भी बदलाव का समय आ गया है।

Gen Z को BJP के विकास मॉडल पर भरोसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां-जहां भाजपा को लेकर सालों तक झूठ और अफवाहें फैलाई गईं, वहां भी अब जनता भाजपा को समर्थन दे रही है। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और बीएमसी में रिकॉर्ड सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि देश का वोटर और Gen Z भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा कर रही है

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों का वास्तविक भला तभी होगा, जब राज्य में रुकावट डालने वाली सरकार की जगह उन्नयन और विकास करने वाली भाजपा सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us