समाजवादी समानता भाईचारा रैली से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका
Mediawali news
दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में रविवार को आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा (पीडीए) रैली से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने महिलाओं के लिए “स्त्री समृद्ध सम्मान योजना” के तहत हर साल 40 हजार रुपये देने का बड़ा ऐलान किया, किसानों को बाजार भाव पर मुआवजा देने का वादा दोहराया और युवाओं के लिए रोजगार व ट्रेनिंग की नई व्यवस्था लागू करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसान मुद्दों, एयरपोर्ट परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
दादरी की रैली में 50 हजार से अधिक लोगों पहुंचे। तीनों पंडाल की फुल हो गई। आसपास जो भी खाली जगह थी वहां लोगों की भीड़ ही नजर आई। उत्साह इतना था कि लोग पंडाल के अंदर पोल और बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। भीड़ को देखकर तमाम नेताओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने भी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए कहा कि यह लोग स्वेच्छा से पहुंचे, जबकि विपक्ष की रैली “सरकारी मशीनरी के सहारे” कराई गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी के नेता उसे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। लेकिन वहां भी सरकारी तंत्र की विधि। यूनिवर्सिटी के छात्रों को छुट्टी देने के बहाने बुलाया गया। उन्होंने इसे जनता के मूड का संकेत बताते हुए कहा कि प्रदेश बदलाव के लिए तैयार है।
महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
रैली में अखिलेश यादव ने महिलाओं को साधने के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर स्त्री समृद्ध सम्मान योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ा।
किसानों को बाजार भाव पर मुआवजा
किसानों के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण में किसानों के साथ अन्याय हुआ है। उनकी जमीन बाजार दर से नहीं ली गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर किसी भी विकास कार्य के लिए ली गई जमीन का मुआवजा बाजार दर पर दिया जाएगा। साथ ही 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 4 प्रतिशत प्लॉट देने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हुआ है। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर युवाओं को नई तकनीक के अनुसार प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
एयरपोर्ट परियोजनाओं पर उठाए सवाल
एयरपोर्ट पर तंज, 7 में से 6 बंद
सपा प्रमुख ने जेवर एयरपोर्ट परियोजनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “सात एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया, लेकिन छह बंद हो गए। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को लेकर भी आशंका जताई और कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इसे भविष्य में बेचा नहीं जाएगा। साथी गैस सिलेंडर की तिलक को देखकर उन्होंने तंज कसा की एयरपोर्ट का जोकार्पण के दौरान गैस सिलेंडर पर चर्चा करना भाजपा नेता भूल गए। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक ऐसा दल है जहां सिर्फ परशानी देने का काम किया जाता है। उन्होंने एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान जिले में कम नहीं रखने की बात का जवाब देते हुए कहा कि जितनी बार वह जिले में आए हैं उससे अधिक बार कार्यकर्ताओं के घर जाकर वह चाय पी चुके हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा से नोएडा मेट्रो, डीएमआरसी जैसे प्रोजेक्ट को समाजवादी सरकार की देन बताया।
पीडीए को बताया सामाजिक आंदोलन
उन्होंने पीडीए को (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को सामाजिक न्याय का आंदोलन बताते हुए कहा कि यह केवल चुनावी गठबंधन नहीं बल्कि शोषित वर्गों की आवाज है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबे समय से चले आ रहे भेदभाव के खिलाफ है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार संविधान के लिए खतरा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि संविधान ही कमजोर वर्गों का सबसे बड़ा रक्षक है।
मिहिर भोज प्रतिमा और इतिहास का जिक्र
रैली के दौरान उन्होंने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध किया और कहा कि इतिहास और महापुरुषों के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा। इसे प्रतिमा से गुर्जर शब्द हटाने को लेकर हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माला चढ़ाई थी। उन्होंने सरकार बनने पर लखनऊ में गुर्जर समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने 1857 की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने धन सिंह कोतवाल का जिक्र करते हुए कहा कि हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के महापुरुषों का सम्मान किया है। ग्रेटर नोएडा के मिहिर भोज सिटी पार्क और विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह ऑफिस को गंगाजल से शुद्ध कर उनका अपमान किया था उन्हें काफी महसूस हुआ। इसलिए जिस तरह सम्राट की भोज की मूर्ति से गुर्जर शब्द हटाकर समाज का अपमान करने का काम किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे नकारात्मक लोगों को मिटाना नहीं है केवल समझना है। उन्होंने नारा दिया कि नकारात्मक विचार हटाओ सविधान बचाओ।
कच्ची कलोनीयों को नियमित करने की बात कही
उन्होंने गौतमबुद्धनगर में पंचायत व्यवस्था, कच्ची कॉलोनियों और विकास कार्यों की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गांवों का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा और कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। गौतम बुध नगर के गांव में खत्म हुए पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि उनकी सरकार आई तो अर्बन यूनिट मानक से विकास होंगे।
कानून-व्यवस्था और एनकाउंटर पर सवाल
अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई एनकाउंटर फर्जी हैं और इससे प्रशासनिक तंत्र पर भी दबाव है। उन्होंने कानून के राज को प्राथमिकता देने की बात कही।
2027 चुनाव को बताया निर्णायक
रैली के अंत में उन्होंने कहा कि दादरी की यह सभा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 में बदलाव का संकेत है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सामाजिक न्याय और विकास के लिए समाजवादी पार्टी का समर्थन करें।
युवाओं में दिखा जोश
दादरी स्थित मिहिर भोज पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और हर एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग की व्यवस्था रही। इसके बावजूद रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। खासतौर पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला, जो PDA के नारे के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
एसआईआर को लेकर तंज
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एसआईआर को मुखौटे बना रही थी। लेकिन कार्यकर्ता की सक्रियता से फेल हो गया। उन्होंने जुमले बाजी वाली सरकार बताया और कहां 15 लाख रुपये लोगों के खाते में डालने की झूठी सरकार बताया। करोड़ों लोगों को नौकरी और छोटा पशुओं की रकथाम करने के दावे वाली झूठी सरकार बताएं।
बीजेपी के लोग पाला बदलने की तैयारी में
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की नीति से परेशान होकर कुछ उनके नेता पाला बदलने की तैयारी कर रहे है। उन पर हम नजर रख रहे हैं। उन्होंने एम्बुलेंस ओर रिस्पांस सस्टम, दूध उत्पादन बढ़ाने को अपनी उपलब्धि बताया।
अग्निवीर भारती योजना को खत्म करेंगे
उन्होंने अग्नि वीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुनिया में टेक्नोलॉजी कितनी भी बढ़ जाए लेकिन जो सी कम कर सकती है वह टेक्नोलॉजी नहीं कर सकती। जमीन पररहकर सेना की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने कहा कि अगर उनके सरकार आती है तो इस योजना को खत्म करेंगे। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण को लेकर कहां की उनकी सरकार में इसकी जांच कराई जाएगी। साथी उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर स्कूलों बंद हो रहे है।।इस इन्हें शिक्षा का महत्व पता नहीं है जब उनकी सरकार तो उन्होंने लैपटॉप बाटे थे।