IMS Noida में ‘Beyond Classroom’ कार्यक्रम की शुरुआत, छात्रों को करियर और स्किल्स पर मिला मार्गदर्शन

Share your love

Mediawali news, नोएडा

IMS Noida में बदलती शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए आईएमएस नोएडा ने छात्रों के लिए ‘बियॉन्ड क्लासरूम’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों और रोजगार के लिए तैयार करना है। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत एक विशेष पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा जगत के विशेषज्ञों, स्कूलों के प्रधानाचार्यों और आईएमएस के वरिष्ठ शिक्षाविदों ने छात्रों के साथ करियर, कौशल विकास, नई शिक्षा नीति और रोजगार के बदलते स्वरूप पर चर्चा की।

कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उमेश सिंह, शिक्षाविद एवं लेखिका डॉ. भावना शर्मा, शिक्षाविद विनीश वार्ष्णेय, आईएमएस नोएडा की डीन डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी और प्रो. राशि गर्ग शामिल हुए। सभी विशेषज्ञों ने छात्रों को भविष्य की जरूरतों और अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उमेश सिंह ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी नहीं है, बल्कि उसका सही और सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन, कौशल विकास और स्पष्ट करियर लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।

डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि डिग्री जरूर महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी सही माहौल, बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन है। उन्होंने बताया कि सही कॉलेज और सही कौशल का मेल ही छात्रों को भविष्य में सफलता दिला सकता है। वहीं विनीश वार्ष्णेय ने कहा कि अच्छे अंक छात्रों को शुरुआती अवसर दिलाने में मदद करते हैं, लेकिन आज के नियोक्ता केवल मार्क्स नहीं देखते। कंपनियां ऐसे युवाओं की तलाश करती हैं जो समस्याओं का समाधान कर सकें, बेहतर संवाद कर सकें, टीम में काम कर सकें और नई तकनीकों के अनुसार खुद को ढाल सकें।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि वास्तविक सफलता केवल अंकों से नहीं बल्कि उन कौशलों से मिलती है, जो ज्ञान को व्यवहार में बदलने की क्षमता देते हैं। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व और कौशल विकास पर भी ध्यान देने का आग्रह किया।

हरियाणा बनेगा एआई फर्स्ट स्टेट, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लॉन्च किया ASandbox

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 368

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us