मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Ghaziabad Murder Case: ‘असद की तरह बाकी आरोपियों का भी हो एनकाउंटर’, सूर्या की मां की मांग; बकरीद के दिन हुई थी हत्या

Tags:
Ghaziabad Murder Case: asad

Mediawali news, गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय छात्र सूर्या प्रताप चौहान की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद पीड़ित परिवार का पहला बयान सामने आया है। सूर्या की मां ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि जिस तरह असद का एनकाउंटर हुआ है, उसी तरह मामले में शामिल बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मीडिया से बातचीत में सूर्या की मां ने कहा कि उनके बेटे को इंसाफ मिलना चाहिए और हत्या में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि पुलिस उन्हें असद के एनकाउंटर की तस्वीर दिखाए, ताकि उन्हें यकीन हो सके कि मुख्य आरोपी मारा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, 28 मई को बकरीद के दिन खोड़ा क्षेत्र में सूर्या प्रताप चौहान पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था और लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

पुलिस जांच में असद को मुख्य आरोपी बताया गया। गाजियाबाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि असद अपने साथियों से मिलने आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोप है कि असद ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि घटना एक धार्मिक पर्व के दिन हुई थी। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले को कानून-व्यवस्था के दायरे में देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।पुलिस अब हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घाटमपुर तहसील में विशेष अभियान के दौरान 92 वाहनों पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios