मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

घाटमपुर तहसील में विशेष अभियान के दौरान 92 वाहनों पर कार्रवाई

Tags:
घाटमपुर तहसील

9 वाहन सीज, 83 का चालान, 6.75 लाख रुपये का जुर्माना

Mediawali news, Kanpur

कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर घाटमपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार देर रात राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 9 वाहन सीज किए गए, 83 वाहनों का चालान किया गया और कुल 6.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 53 वाहनों का चालान किया तथा 6 वाहनों को सीज किया। इस कार्रवाई में 5.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं खनन विभाग ने अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े मामलों में 3 वाहनों को सीज करते हुए 1 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। पुलिस विभाग द्वारा भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। संयुक्त अभियान के दौरान कुल 92 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने, अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को रोकने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

बिल्हौर में दो डंफर जब्त

प्रवर्तन अभियान के तहत बिल्हौर तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग की गई। एसीपी सुभाष चंद्र और एआरटीओ रामजी गुप्ता की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान दो डंपर ओवरलोड पाए गए। परिवहन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Cyber Fraud: 50 हजार के बदले मजदूर का बैंक खाता ठगों को सौंपने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios