धर्म परिवर्तन के दबाव मामले में SHO, SI सस्पेंड और डीसीपी के जवाब तलब के बाद आरोपी गिरफ्तार
Mediawali news, Noida
सेक्टर 70 में मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती को ब्लैकमेल कर रुपये गहने वसूली और धर्म परिवर्तन का दबाव देने वाले आरोपी को फेज तीन थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फेज तीन थाना एसएचओ और एक महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही सेंट्रल नोएडा डीसीपी से स्पष्टिकरण भी मांगा गया। वहीं घटना में 18 दिन तक पुलिस पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगा था। थाने पर प्रदर्शन के बाद तीन दिन में आरोपी पकड़ में आया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।
पुलिस अधिकारियों ने करीब दो साल पहले आरोपी की और पीड़िता की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने अपना नाम पर वहां पर बदलकर लिखा था। साथ ही उसने धर्म के बारे में पीड़िता बताया भी नहीं और दोनों से दोस्ती हो गई। इसके बाद पीड़िता नोएडा आ गई। साथ ही आरोपी भी आया। दोनों एक ही कंपनी में काम करने लगे। इसके वह युवती से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसका विडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। विडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और उससे पैसे व जेवर भी हड़प लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव, पीड़िता मुकर गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद शुक्रवार को उसे छतरपुर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नोएडा लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय विकास कुमार उर्फ मोहम्मद रमीज के रूप में हुई है।
पुलिस की लापरवाही आई थी सामने
इस मामले में लापरवाही सामने आने पर पुलिस विभाग में भी कार्रवाई हुई है। शिकायत के बाद समय पर केस दर्ज न करने और सही धाराएं न लगाने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया। थाना फेस तीन के प्रभारी पुनीत सिंह और जांच कर रही महिला दरोगा प्रीति को गुरुवार निलंबित कर दिया गया था। साथ ही डीसीपी सेंट्रल नोएडा से स्पष्टीकरण मांगा गया है और एसीपी उमेश यादव की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस विभाग के कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी आगामी दिनों में कार्रवाई हो सकती है।
हिंदू संगठनों ने जताई थी नाराजगी
मामले को लेकर पहले स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों ने थाने में विरोध प्रदर्शन भी किया था। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया था। पुलिस ने बताया कि अब आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और धर्म परिवर्तन से जुड़े कानूनों के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इस तरह की घटना कहीं और तो नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।