मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिना पंजीकरण चल रहा गौरव मेडिकल सेंटर सीज, एसडीएम के औचक निरीक्षण में हुई कार्रवाई

Tags:

Mediawali news, kanpur

कानपुर नगर के तहसील नर्वल क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को साढ़ क्षेत्र में संचालित गौरव मेडिकल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल सेंटर पर संचालनकर्ता गौरव मौजूद मिले, जबकि अस्पताल में कोई चिकित्सक या अन्य स्टाफ मौजूद नहीं था। पूछताछ में गौरव ने स्वयं को फार्मासिस्ट बताया, लेकिन अस्पताल के संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उक्त मेडिकल सेंटर न तो अस्पताल के रूप में पंजीकृत था और न ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लिया गया था। जबकि मौके पर मरीजों को भर्ती कर ईलाज करने तथा मेडिकल स्टोर संचालन के पुष्ट साक्ष्य मिले।

जांच के दौरान अस्पताल में किसी भी पंजीकृत डॉक्टर की तैनाती नहीं पाई गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें बिना वैध अनुमति के चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका सामने आई। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी अस्पताल या चिकित्सा संस्थान का संचालन नियमों के विरुद्ध है और इससे आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है। ऐसे संस्थानों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios