अंडर-19 एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से रौंदा, कनिष्क चौहान बने हीरो

Share your love
दुबई में भारत की दमदार जीत


भारत ने अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया। 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई।

गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन


भारत की ओर से कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3 विकेट झटके। किशन सिंह को 2 विकेट मिले, जबकि वैभव सूर्यवंशी और खिलन पटेल ने एक-एक सफलता हासिल की। पाकिस्तान के लिए हुजैफा अहसन ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए।

आरोन जॉर्ज की अहम पारी


बारिश के कारण 49-49 ओवर के इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। आरोन जॉर्ज ने 85 रन की शानदार पारी खेली। कनिष्क चौहान ने 46 और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन का योगदान दिया।

कनिष्क चौहान बने प्लेयर ऑफ द मैच


ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले कनिष्क चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 46 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

प्लेइंग-11


भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह, हेनिल पटेल।

पाकिस्तान: उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसन, निकाब शफीक, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैय्याम, अली रजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us