आज का मुकाबला: हैदराबाद vs राजस्थान

Share your love
Mediawali news

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के 21वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला आमना-सामना है।

फॉर्म में राजस्थान, संघर्ष में हैदराबाद

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में है और अब तक खेले गए चारों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां टीम ने 4 में से केवल 1 मैच जीता है और 3 मुकाबलों में हार का सामना किया है।

हेड-टु-हेड में किसका पलड़ा भारी?

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 12 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर SRH का दबदबा साफ दिखाई देता है—यहां खेले गए 6 मैचों में से 5 में हैदराबाद विजयी रही है। हालांकि, राजस्थान ने 2023 सीजन में यहां जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद खेले गए चारों मैच SRH ने अपने नाम किए हैं।

स्टार खिलाड़ी: किस पर रहेंगी नजरें?

हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 4 मैचों में 184 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने 5 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है। वहीं राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर रखी है, जबकि रवि बिश्नोई 9 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन गेंदबाजों को भी यहां मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच आम बात है। अब तक यहां खेले गए 84 मैचों में से 48 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। मौसम की बात करें तो हैदराबाद में आज गर्मी का असर रहेगा। तापमान 26 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

 प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे सहित अन्य।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई सहित अन्य।

आज का मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, जहां एक ओर राजस्थान अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं हैदराबाद वापसी की कोशिश करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us