ज़ेलेंस्की भारत आए सकते हैं: दिल्ली कूटनीतिक संतुलन में फिर एक कदम

Share your love
Zelenskyy के भारत दौरे पर तैयारियां शुरू

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की भारत यात्रा (4–5 दिसंबर 2025) समाप्त होते ही अब दिल्ली ने अपने अगले बड़े कूटनीतिक कदम की तैयारी शुरू कर दी है। भारत और यूक्रेन के बीच बातचीत जारी है ताकि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की के भारत दौरे की तारीख तय की जा सके। यह दौरा जनवरी 2026 से शुरू हो सकता है।

भारत फिर दिखाएगा संतुलित कूटनीति

अगर ज़ेलेंस्की भारत आते हैं, तो यह साफ संकेत होगा कि भारत रूस–यूक्रेन युद्ध के बीच भी दोनों देशों से अपने संबंध बनाए रखना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुलाई 2024 में मॉस्को और फिर अगस्त 2024 में यूक्रेन का दौरा करके यही संतुलन दिखा चुके हैं।
भारत इस बार भी दोनों पक्षों के साथ समान दूरी वाली कूटनीति अपनाने की कोशिश में है।

युद्ध और राजनीति तय करेंगे बातचीत की दिशा

हालांकि, रूस–यूक्रेन युद्ध की मौजूदा स्थिति, यूक्रेन की घरेलू राजनीति और जंग के मैदान की हालात जैसी चुनौतियाँ इस संभावित दौरे के एजेंडा और सफलता को प्रभावित कर सकती हैं।
यही कारण है कि यात्रा की अंतिम तारीख और विस्तृत रूप-रेखा तय होने में थोड़ा समय लग सकता है।

navya seth
navya seth
Articles: 281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us