वियर शॉप का शटर तोड़कर चोरी, नकदी व शराब की पेटियां ले उड़े चोर

Share your love

 

कानपुर नगर/बिल्हौर।
अरौल थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित एक कम्पोजिट दुकान (अंग्रेजी शराब व बियर शॉप) में बुधवार देर रात चोरों ने शटर काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकदी के साथ बियर की कैन और शराब की बोतलें समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सुबह दुकान खोलने पर हुआ चोरी का खुलासा

बम्भियापुर गांव निवासी प्रेमशंकर पुत्र स्व. बाबूराम ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह हर्षित यादव की अंग्रेजी शराब व बियर कम्पोजिट दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। प्रेमशंकर के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर की साइड कटी और फैली हुई दिखाई दी। साथ ही दुकान के बगल वाले गेट का ताला भी टूटा हुआ मिला।

नकदी और शराब के स्टॉक पर हाथ साफ

दुकान के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि कैश रखने वाली गोलक अपनी जगह से हटकर दूसरे स्थान पर पड़ी थी और उसमें रखा सारा पैसा गायब था। इसके बाद जब दुकान के स्टॉक की जांच की गई तो पाया गया कि 500 एमएल किंगफिशर बियर की कई कैन, कुछ शराब की बोतलें और लगभग 61 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके हैं। चोरी की इस वारदात से दुकान मालिक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही अरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को चोरी के खुलासे के लिए लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 190

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us