मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

मजदूरी के बहाने घर पहुंचा खेत मालिक, महिला से छेड़खानी का आरोप

कानपुर नगर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के अनूपपुर गांव में एक महिला ने खेत मालिक पर छेड़खानी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

मजदूरी के बाद घर तक आया खेत मालिक


पीड़िता के मुताबिक उसका पति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। 25 जनवरी को वह जमालपुर गांव में एक किसान के खेत पर आलू खोदने गया था। दिनभर काम के बाद खेत मालिक आलू से भरी ट्रॉली लेकर उसके साथ मंडी गया और रात करीब 11 बजे लौटे।

पैसे मांगने पर विवाद, छेड़खानी का आरोप


महिला का आरोप है कि रास्ते में पति द्वारा मजदूरी मांगने पर खेत मालिक ने घर चलकर पैसे देने की बात कही और उनके साथ घर आ गया। घर पहुंचते ही उसने महिला के साथ गंदी नीयत से बदतमीजी शुरू कर दी।

विरोध करने पर पति को पीटा


पीड़िता के अनुसार शोर मचाने पर पति ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

कार्रवाई न होने से परिवार में आक्रोश


महिला का कहना है कि शिकायत के बावजूद अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios