मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

लाल किला के पास भीषण विस्फोट: अब तक 8 की मौत, कई घायल — दिल्ली में हाई अलर्ट, कई गाड़ियां जलकर खाक

Tags: ,

दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में जारी किया हाई अलर्ट, बम निरोधक दस्ता और एनएसजी टीम मौके पर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सोमवार शाम (10 नवंबर 2025) को एक भीषण विस्फोट से दहल उठी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में धमाका हो गया। इस शक्तिशाली धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, विस्फोट शाम करीब 6:45 बजे हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, “एक जोरदार धमाके के साथ आग का गोला उठा और कुछ ही सेकंड में कई गाड़ियां जलने लगीं।”

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि घटनास्थल पर तुरंत सात फायर टेंडर भेजे गए और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फायर सर्विस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “धमाका खड़ी कार में हुआ, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई। कई वाहन इसकी चपेट में आ गए।”

दिल्ली पुलिस ने पूरे केंद्रीय और उत्तरी दिल्ली क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। क्षेत्र को पूरी तरह से घेरकर बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीमों को जांच में लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में किसी आतंकी साजिश की आशंका से भी इंकार नहीं किया गया है।

फिलहाल घायलों को एलएनजेपी, एआईआईएमएस ट्रॉमा सेंटर और अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

लाल किला के आसपास का इलाका पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जबकि मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। इस बीच, गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

One thought on “लाल किला के पास भीषण विस्फोट: अब तक 8 की मौत, कई घायल — दिल्ली में हाई अलर्ट, कई गाड़ियां जलकर खाक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios