मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कानपुर में पुरानी रंजिश का हिंसक रूप: लाठी-डंडों से हमला, युवक का पैर टूटा

गांव में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद


कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के ग्राम माखन निवादा गांव में आपसी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता मुन्नी देवी पत्नी श्रीकृष्ण ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विरोध करने पर बेटे पर लाठी-डंडों से हमला


पीड़िता के अनुसार बुधवार रात करीब सात बजे रूप सिंह, शिव सिंह और उनकी पत्नी सरस्वती ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। जब उनका पुत्र ज्ञान सिंह विरोध करने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल, मां को भी पीटा


हमले में ज्ञान सिंह का पैर टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। बेटे को बचाने पहुंची मुन्नी देवी को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी


घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios