मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

एसआईआर अभियान के अंतिम दिन मतदाता सूची की समीक्षा, बीएलओ-बीएलए से किया संवाद

 

कानपुर नगर/शिवराजपुर

एसआईआर अभियान के अंतिम दिन की संवेदनशीलता को देखते हुए विनय यादव ने मौके पर मौजूद बीएलओ/बीएलए और संबंधित कर्मचारियों से संवाद कर मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मौजमपुर के बूथ स्तरीय अभिकर्ता (बीएलए) द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं जिम्मेदाराना कार्य की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले बीएलओ/बीएलए लोकतंत्र की रीढ़ होते हैं, जिनकी मेहनत से ही निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी मतदाता सूची तैयार हो पाती है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच के दिए निर्देश

विनय यादव ने एसआईआर अभियान के अंतिम दिन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत के सभी मतदाताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपने नाम की अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज नहीं है या जिनके नाम, पता, आयु आदि में त्रुटि है, उनके लिए नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया को तत्परता से पूरा कराया जाए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जिन पात्र युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का कोई अवसर न छूटे।

मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला

ग्रामवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र में भागीदारी का सबसे मजबूत माध्यम है।
उन्होंने कहा, “मतदान का अधिकार हमें अपनी बात कहने और जनतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का अवसर देता है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में हमारे अधिकार को कमजोर कर सकती है।”

उन्होंने सभी मतदाताओं से विशेष पुनरीक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है, जिससे लोकतंत्र पर जनता का विश्वास मजबूत होता है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पूर्व प्रधान रामप्रकाश यादव, बीएलए राधा रमन, बूथ अध्यक्ष अमित, बिनोद गुप्ता, उपेन्द्र, सर्वेश, कमलेश, राजेन्द्र, उधन सिंह, महाबीर, अंकित सुरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र यादव, रवी, दीपु यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
सभी ने अभियान को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios