मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

डीएम का सख्त एक्शन, छह स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Tags:
Kanpur news

कानपुर/बिल्हौर(विधान केसरी) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार सुबह गीता नगर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें छह कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते है एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय से स्वास्थ्य केंद्र न पहुंचने को लेकर जमकर फटकार लगाई है।

*अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मी*

संदीप कुमार कटियार, चंद्रशेखर गौड़, श्रुति वर्मा, नंदराम प्रजापति, विजय तथा चौबेपुर स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं। डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह आधिकारिक कार्य से जनपद कानपुर देहात गए हुए हैं। वहीं, डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह से दूरभाष पर वार्ता करने पर स्पष्ट हुआ कि वे निरीक्षण के समय तक अपने केंद्र पर नहीं पहुंचे थे।

*उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर, चिकित्सक मौके से नदारत*

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर के निरीक्षण में मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनीता सेठ उपस्थित मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन में टेलीमेडिसिन चिकित्सक डॉ. प्रकांक्षा कटियार के हस्ताक्षर दर्ज पाए गए, किंतु वे मौके पर अनुपस्थित थीं। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। मरीजों ने उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जताया। निरीक्षण के समय तक स्वास्थ्य केंद्र में 11 ओपीडी पंजीकरण, 4 पैथोलॉजी जांचें तथा 3 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios