मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर पहुंचे मंडलायुक्त विजयेन्द्र पांडियन, अटल आवासीय विद्यालय व तहसील का किया निरीक्षण

अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पहल


कानपुर। बिल्हौर पहुंचे मंडलायुक्त विजयेन्द्र पांडियन ने रामपुर नरुआ स्थित अटल आवासीय विद्यालय और बिल्हौर तहसील परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित और तहसीलदार अभिनव चंद्रा से सरकारी आवास, कार्यालय व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

नेवेली यूनिट ने विद्यालय को गोद लिया, सीएसआर फंड से सुधार कार्य


निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय को नेवेली यूनिट ने गोद लिया है और सीएसआर फंड के माध्यम से विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें पहली बार कक्षा 10 के छात्र भी शामिल किए गए हैं।

आईआईटी और नीट की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग शुरू होगी


मंडलायुक्त ने बताया कि विद्यालय में आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग शुरू की जा रही है। इसके लिए “आईआईटी मैथ” संस्था को जोड़ा गया है, जो गणित, विज्ञान और जीवविज्ञान जैसे विषयों में प्रशिक्षण देगी। कोचिंग के लिए 10 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और उनका मानदेय सीएसआर फंड से दिया जाएगा।

तहसील निरीक्षण में लंबित मुकदमों और एसआईआर की समीक्षा


तहसील निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने पुराने विवादों से जुड़े लंबित मुकदमों और एसआईआर (विशेष समीक्षा कार्य) की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कमियों में सुधार कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद


निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और मंडलायुक्त ने तहसील की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios