मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

वैश्विक कूटनीति विश्वसनीयता पर चलती है, वंशवाद पर नहीं: पुतिन डिनर विवाद पर भाजपा का पलटवार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली दौरे और राज्य भोज के निमंत्रण को लेकर उठे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया का बयान

भाटिया ने कहा कि भारत-रूस की दोस्ती दुनिया भर में सराही जाती है, लेकिन देश में एक समूह राहुल गांधी के फेक नैरेटिव को आगे बढ़ाने में जुटा है। वैश्विक कूटनीति विश्वसनीयता पर चलती है, वंशवाद पर नहीं।”

उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष के नेता होने के बावजूद राहुल गांधी ने कई राष्ट्रीय और संवैधानिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी है।
भाटिया ने उन तस्वीरों का भी हवाला दिया, जिनमें राहुल गांधी बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना, मॉरीशस और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मिलते दिखे। भाटिया ने कहा— जब विदेशी नेता राहुल गांधी से मिल चुके हैं, तो फिर हर निमंत्रण पर यह ड्रामा क्यों?”

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर का तंज

राजीव चंद्रशेखर ने विवाद को “बेकार और बचकाना” करार देते हुए कहा कि राज्य भोज के निमंत्रण हमेशा तय प्रोटोकॉल के हिसाब से भेजे जाते हैं।

उन्होंने कहा— “अगर राहुल गांधी को इतना ही शौक है, तो शशि थरूर से इस्तीफा दिलवाकर खुद विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष बन जाएं।”

चंद्रशेखर ने राहुल गांधी के लगातार शिकायत करने को अपरिपक्वता की पराकाष्ठा” बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios