रेहान वाड्रा–अवीवा बेग की सगाई की चर्चा: 7 साल का रिश्ता, फोटोग्राफी बना साझा जुनून

Share your love

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। हालांकि, इस खबर की अभी तक गांधी या वाड्रा परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दैनिक भास्कर भी इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

7 साल से रिलेशनशिप में हैं रेहान और अवीवा

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले करीब 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों के बीच फोटोग्राफी को लेकर गहरी रुचि साझा बताई जाती है। सगाई समारोह में वाड्रा, गांधी और बेग परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग दिल्ली के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता बेग ने ही कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का इंटीरियर डिजाइन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा और नंदिता बेग के बीच पुरानी दोस्ती भी है।

मीडिया और आर्ट की दुनिया में सक्रिय रहीं अवीवा

अवीवा बेग का करियर मीडिया, कम्युनिकेशन और आर्ट से जुड़ा रहा है। उन्होंने कंटेंट प्लेटफॉर्म PROPAGANDA में जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम किया है और Art Chain India में मार्केटिंग इंटर्न भी रह चुकी हैं।

इसके अलावा अवीवा, I-Parliament में प्रकाशित The Journal की एडिटर-इन-चीफ भी रह चुकी हैं। उन्होंने Verve Magazine India और Creative IMAGE Magazine में इंटर्नशिप की है। अवीवा Atelier 11 की को-फाउंडर भी हैं, जो एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है।

आर्ट एग्जीबिशन और फोटोग्राफी में पहचान

अवीवा इंडिया आर्ट फेयर के यंग कलेक्टर प्रोग्राम के तहत कई चर्चित एग्जीबिशन का हिस्सा रह चुकी हैं। इनमें

  • यू कैन नॉट मिस दिस (2023)

  • द इल्यूसरी वर्ल्ड (2019)

  • इंडिया डिजाइन आईडी, के2 इंडिया (2018)
    शामिल हैं।

रणथंभौर में दिखे रेहान–अवीवा

गांधी-वाड्रा परिवार इन दिनों राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर में है। इस दौरान रेहान वाड्रा और अवीवा बेग को टाइगर सफारी करते देखा गया। दोनों कैप पहने हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि परिवार चार दिन तक रणथंभौर में रहेगा।

फोटोग्राफी और वाइल्ड लाइफ के शौकीन हैं रेहान

रेहान वाड्रा को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का खास शौक है। ओपन मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि महज 8 साल की उम्र में उन्हें फोटोग्राफी का जुनून हो गया था। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइल्ड लाइफ से जुड़ी कई तस्वीरें मौजूद हैं।

राजनीति में रेहान की सीधी दिलचस्पी कम रही है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चलने के बाद उनकी सक्रियता को लेकर अटकलें भी लगी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us