मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

प्रगति पथ पर 12 वर्ष: विश्वास और विकास की झलक, उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Tags:
प्रगति पथ

Mediawali news, Kanpur

कानपुर,विकसित भारत अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बृजेन्द्र स्वरूप पार्क (बेना झाबर मैदान) में चार दिवसीय विशाल प्रदर्शनी एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 17 जून से 20 जून 2026 तक चलेगा।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के संरक्षण एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, शिक्षा एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की झलक प्रस्तुत करना तथा “पहले और अब” के बदलाव को आम जनता के सामने रखना है।

मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।उपमुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा, पुलिस, एलिम्को, सड़क परिवहन, मेट्रो रेल परियोजना, श्रम, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पशुपालन, खादी ग्रामोद्योग, बैंकिंग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की सराहना की।बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, लर्निंग बाय डूइंग, वंडर बॉक्स, खोजी बॉक्स एवं डिजिटल लाइब्रेरी जैसे नवाचारों की जानकारी दी गई, जो प्री-प्राइमरी से उच्च प्राथमिक स्तर तक शिक्षा में हो रहे बदलाव को दर्शाते हैं।विधायक सुरेन्द्र मैथानी, नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, रमेश अवस्थी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह के निर्देशन में अनिरुद्ध सिंह, प्रवीण पाण्डेय, अनिल सिंह, डॉ. अलका गुप्ता, अर्चना सागर, शीला गौतम, गरिमा घई, डॉ. प्रगति रघु सक्सेना सहित अनेक शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios