मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

भाजपा स्थापना दिवस पर नोएडा में भव्य कार्यक्रम, नेताओं ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Tags:

Mediawali news

आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर नोएडा के सेक्टर 116 स्थित जिला कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक) ने अपने संबोधन में पार्टी के इतिहास और विकास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी, जिसे 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के रूप में नई पहचान मिली।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और इसमें लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा में फैसले किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा मिलकर लिए जाते हैं। इसके विपरीत, अन्य दलों में अक्सर निर्णय एक ही व्यक्ति पर निर्भर होते हैं।

पंकज सिंह ने बताया कि भाजपा पांच मूल सिद्धांतों पर काम करती है—राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, पंथनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता और मूल्य आधारित राजनीति। यह विचारधारा दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे साल समाज सेवा में लगे रहते हैं, जबकि अन्य दल केवल चुनाव के समय सक्रिय दिखाई देते हैं। जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच के साथ काम करता है। यही सोच पार्टी को मजबूत बनाती है और आगे बढ़ाती है।

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं जिला प्रभारी कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने देश के विकास और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बिमला बॉथम, सुषमा सिंह, राधा कृष्ण गर्ग, शिवानी सर्द सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios