विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बिल्डिंग का फायर सिस्टम नहीं किया काम, मेट्रो स्टेशन फायर बना मददगार

घटना के दौरान फायर डिपार्टमेंट और पुलिस मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग में लगे फायर फायरट का उपयोग करने कोशिश को तो वह बंद मिला। यहीं नहीं पाइप लाइन में जंग लगे गए थे। इसके बाद सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के फायर फाइटर की मदद ली गई। साथ ही दूसरे जिलों से फायर टेंडर की गाडियां मंगाई गई।

Share your love

सेक्टर-76 के इस मार्ट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Mediawali news, noida

नोएडा सेक्टर-76 के विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार तड़के भीषण आग ग गई। मार्ट के बाहरी हिस्से में लगी आग ने पांच फ्लोर को चपेटे में ले लिया। जिससे मार्ट के कई स्टोर के सामान जलकर राख हो गए। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फेज तीन फायर टेंडर की 15 गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। पांच मंजिला बिल्डिंग में मार्ट, रेस्तरां और एक जीम सेंटर खुले हुए हैं। आग से बिल्डिंग में धुआं भी भर गया था, जिससे आग फैलती गई। वहीं मार्ट के लाखों रुपये कीमती सामान जलने का अनुमान लगाया जा रहा।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बिल्डिंग में तड़के चार बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय मार्ट बंद था। जब तक दमकल की टीम पहुंचती, आग तेजी से फैल चुकी थी। मॉल के अंदर धुआं भर जाने के कारण कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड अंदर नहीं जा सके, जिससे आग बुझाने में शुरुआती देरी हुई और मार्ट के अंदर एक जूते का स्टोर जलकर राख हो गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लगी थी। अधिकारियों के अनुसार मॉल के अंदर बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई। आग धीरे-धीरे बढ़ती गई और पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों के मुताबिक मॉल के अंदर बड़ी मात्रा में कपड़े थे।दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए करीब 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर लगाया। कर्मियों को आग पर कई घंटे की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। वहीं आग बगल में स्थित एक रेस्तरां तक भी पहुंच गई थी। हालांकि दमकल टीम की तत्परता से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। रेस्तरां में भी कुछ सामान जलने की बात सामने आई है, लेकिन नुकसान सीमित बताया जा रहा है। इस घटना में कोई चोटिल और झुलसा नहीं है।

बाहर बने एक टीन से शुरू हुई आग, दीवार पकड़कर फैली

मार्ट के दाहिने तरफ एक टीन शेड में बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। वहीं से आग की शुरुआत हुई और बिल्डिंग पर लगे विज्ञापन बोर्ड को चपेटे में ले लिया। इसके बाद दीवार के चारों तरफ से लगे बैनर के सहारे आग मार्ट के अंदर प्रवेश कर गई। इस दौरान बिल्डिंग का जलता हुआ, विडियो भी सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक बिल्डिंग के डेकोरेशन में लगाए गए, सामान जल रहे थे। जिनकी लपटे ऊपर तक उठी थी। हालांकि मार्ट के अंदर एक स्टोर में आग ने नुकसान किया है। वहीं बिल्डिंग के शीशे तोड़ने पड़े। मार्ट के ऊपर से हाईबोल्टेज बिजली की सप्लाई गई हुई है। गनिमत रही कि आग की लपटे अधिक ऊपर तक नहीं उंठी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बिल्डिंग का फायर सिस्टम नहीं किया काम, मेट्रो स्टेशन फायर बना मददगार

घटना के दौरान फायर डिपार्टमेंट और पुलिस मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग में लगे फायर फायरट का उपयोग करने कोशिश को तो वह बंद मिला। यहीं नहीं पाइप लाइन में जंग लगे गए थे। इसके बाद सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के फायर फाइटर की मदद ली गई। साथ ही दूसरे जिलों से फायर टेंडर की गाडियां मंगाई गई।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us