विकी कौशल ने ‘धुरंधर’ की तारीफ में कहा, ‘तू भी मेरा धुरंधर है’

Share your love

नई दिल्ली: रिलीज़ के एक हफ्ते के भीतर ही फिल्म ‘धुरंधर’ इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा का केंद्र बन गई है। ऋतिक रोशन, आयुष्मान खुराना, करण जौहर और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है। लेकिन फैन्स की नजरें जिस प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, वह थी विकी कौशल की।

विकी और निर्देशक आदित्य धर की दोस्ती जगज़ाहिर है। दोनों ने मिलकर ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी’ दी थी। बाद में ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ पर साथ काम करने की योजना भी बनी थी, जो हालांकि आगे नहीं बढ़ पाई। इसी इतिहास के चलते ‘धुरंधर’ की सफलता पर विकी की चुप्पी चर्चा का मुद्दा बन गई थी।

अब इंतजार खत्म हुआ है। विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि आदित्य धर के काम को सलाम भी किया। उन्होंने लिखा,
“@adityadharfilms आप कमाल हैं! यह फिल्म इतनी शिद्दत, फाइनेंस और बेहतरीन वर्ल्ड बिल्डिंग के साथ बनाना आपके और आपकी टीम के लिए कितना बड़ा काम रहा होगा… Hats off.”

विकी ने फिल्म की कास्ट की भी जोरदार तारीफ करते हुए कहा कि परफॉर्मेंस “Absolute PEAK PERFORMANCES” हैं और तकनीकी स्तर पर फिल्म “शानदार” है। उनके इस पोस्ट ने फैन्स को उत्साहित कर दिया, और सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा और तेज़ हो गई।

आदित्य धर ने भी मज़ाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी,
“तू भी मेरा धुरंधर है।”
इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर मज़ेदार हलचल मचा दी और फैन्स के बीच ‘उरी x धुरंधर यूनिवर्स’ की चर्चा छिड़ गई। कई लोग उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों भविष्य में इस यूनिवर्स में नए प्रोजेक्ट्स लेकर वापस आएंगे।

कहानी, तकनीकी स्तर और अदाकारी—इन तीनों क्षेत्रों में धुरंधर’ को मिली मजबूत प्रतिक्रिया ने इसे इस हफ्ते की सबसे ज्यादा चर्चा वाली फिल्मों में शामिल कर दिया है। इंडस्ट्री के दिग्गजों के समर्थन से फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई है।

विकी कौशल के खुले समर्थन ने न सिर्फ फिल्म को नया उछाल दिया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि आदित्य धर और विकी की दोस्ती आज भी उतनी ही मजबूत है। फैन्स अब और बड़े सहयोग की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

navya seth
navya seth
Articles: 281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us