मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

तरावीह मुकम्मल मिलन कार्यक्रम में अमन चैन की दुआ

Tags:

दस दिन तक चला कुरान पाक का पाठ

कानपुर/बिल्हौर के शिवराजपुर कस्बे में रमजान माह के पावन अवसर पर गुरुवार की रात तरावीह मुकम्मल होने पर मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कस्बे के एक निजी स्थान पर पिछले दस दिनों से तरावीह का सिलसिला जारी था, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तरावीह मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

अमन-चैन और खुशहाली की दुआ

कार्यक्रम में मौलाना मुस्ताक अहमद की मौजूदगी में हाफिज सद्दाम निजामी ने कुरान शरीफ का पाठ किया। उन्होंने क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक आस्था और सौहार्द से ओत-प्रोत रहा। नमाजियों ने मुल्क और समाज की तरक्की के लिए भी प्रार्थना की।

एकता और भाईचारे का संदेश

तरावीह मुकम्मल के बाद आयोजित मिलन कार्यक्रम में शहनवाज मंसूरी, छोटू मंसूरी, तौसीफ फारूकी, नदीम, निवकी और शकील समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रमजान के पाक महीने में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios