मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

स्वास्थ्य बजट में बड़ी बढ़ोतरी, मेडिकल और परिवार कल्याण विभाग को ₹37,956 करोड़ का आवंटन

Tags: , ,

नई दिल्ली: सरकार ने मेडिकल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बजट में इस वर्ष उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। विभाग को कुल ₹37,956 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।

बजट में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के तहत ₹8,641 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों और टीकाकरण जैसी सेवाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा, गरीब और वंचित परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने वाली आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के लिए ₹2,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि स्वास्थ्य बजट में यह बढ़ोतरी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इससे अस्पतालों के बुनियादी ढांचे, डॉक्टरों और नर्सों की संख्या तथा आवश्यक चिकितकीय सेवाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

सरकार का यह कदम देश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम जनता को सस्ती एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios