‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में 4 बड़ी सौगातें

Share your love
Mediawali news

नई दिल्ली के Indira Gandhi Indoor Stadium में आयोजित ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों के लिए चार बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu, दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta और मंत्री Manjinder Singh Sirsa मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने कहा कि ये योजनाएं दिल्ली की बहनों और बेटियों को सशक्त बनाकर समृद्ध दिल्ली के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार ने शिक्षा, मोबिलिटी और घरेलू सशक्तिकरण—इन तीन प्रमुख पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की हैं।

 दिल्ली लखपति बिटिया योजना

यह योजना पुरानी लाडली योजना का विस्तारित रूप है। इसके तहत विभिन्न चरणों में कुल 56,000 रुपये बालिका के नाम जमा किए जाएंगे। 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित यह राशि 1 लाख रुपये से अधिक होने की उम्मीद है।

शर्तों के अनुसार परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से कम होनी चाहिए, परिवार पिछले तीन वर्षों से दिल्ली का निवासी हो और बालिका का जन्म दिल्ली में हुआ हो। प्रति परिवार दो बेटियों को लाभ मिलेगा। राशि स्नातक या व्यावसायिक डिप्लोमा जैसी पढ़ाई पूरी करने की शर्त पर दी जाएगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और पैसा सीधे बैंक खाते में जाएगा।

 मेरी पूंजी मेरा अधिकार

इस योजना के तहत 40,642 पात्र लाभार्थियों को 100.25 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे। कई वर्षों से लंबित परिपक्वता राशि अब सीधे खातों में ट्रांसफर होगी। अर्जित ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और बेटियों को उनका अधिकार सीधे दिलाना है।

त्योहारों पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

सरकार ने होली और दिवाली पर हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है। इससे करीब 15.50 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को लाभ मिलेगा। सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर राशि परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड खाते में भेजी जाएगी। इसका मकसद त्योहारों पर रसोई का खर्च कम कर गृहणियों को राहत देना है।

 पिंक कार्ड – महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

दिल्ली निवासी महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए ‘पिंक कार्ड’ दिया जाएगा। इसी स्मार्ट कार्ड से मेट्रो और आरआरटीएस में सशुल्क सफर भी किया जा सकेगा। आधार और मोबाइल से लिंक इस कार्ड के जरिए डुप्लिकेशन पर रोक लगेगी और नकद लेन-देन कम होगा।

सरकार का दावा है कि पिंक कार्ड से महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और आसान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us