मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

स्प्रिंकलर हरियाली से सजी शिवराजपुर कान्हा गौशाला : कर्मचारियों की डीएम ने सरहाना किया

स्प्रिंकलर हरियाली से सजी शिवराजपुर कान्हा गौशाला

डीएम एवं सीडीओ के निरिक्षण में, 166 गोवंश हैं संरक्षित : वाटर ट्रिप से ठंडक मिल रही गोवंश को

Mediawali news, कानपुर
बिल्हौर बुधवार को शिवराजपुर पहुंचे जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने शिवराजपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 166 गोवंश संरक्षित पाए गए तथा उनके रख-रखाव, चारा, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। डीएम ने गौशाला परिसर का निरीक्षण करते हुए गोवंशों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के कारण गौशाला में हरे चारे की कमी नहीं होने दी जाती, जिससे गोवंशों के बेहतर पोषण और देखभाल में सहायता मिल रही है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि गोवंशों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने हेतु गौशाला परिसर में स्प्रिंकलर सिस्टम की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत प्रशासन एवं चेयरमैन के सहयोग से स्थापित यह व्यवस्था गर्मी के मौसम में गोवंशों को राहत प्रदान कर रही है।

आरआरसी सेंटर की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे डीएम

जिलाधिकारी सबसे पहले मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन व जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज कुमार के साथ चौबेपुर स्थित आरआरसी सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण किया और सेंटर की साफ-सुथरी एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने ग्राम प्रधान अरविंद उर्फ कल्लू यादव और पंचायत सचिव सुप्रिया सिंह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने तथा ग्रामीणों को कूड़ा सीधे कूड़ा गाड़ी में डालने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया।

नगर पंचायत के अधिकारियों की डीएम ने सराहना की

गौशाला परिसर में किए गए वृक्षारोपण का भी निरीक्षण किया गया। बड़ी संख्या में लगाए गए पौधों के कारण परिसर हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण गोवंशों के स्वास्थ्य एवं संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।जिलाधिकारी ने कहा कि शिवराजपुर नगर पंचायत की कान्हा गौशाला एक अच्छी एवं व्यवस्थित गौशाला के रूप में संचालित हो रही है। यहां की व्यवस्थाओं से अन्य नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर निगमों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि सभी गौशालाओं में गोवंशों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोवंशों की देखभाल, स्वच्छता एवं सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों एवं नगर पंचायत लिपिक बाबू अतुल दुबे साथ सभासद जीतू सैनी,शिवम् ओमर,अरुण कुमार,सलमान फारूकी के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios