मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो डालने से पहले हो जाएं सावधान!

Tags:

Mediawali news

अगर आप सोशल मीडिया पर परिवार, रिश्तेदारों या बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें खुलकर शेयर करते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में आपकी सामान्य फोटो भी साइबर अपराधियों के हाथों खतरनाक हथियार बन सकती है। नोएडा के सेक्टर-117 में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पिता और पुत्री की तस्वीरों को एआई तकनीक से एडिट कर अश्लील बना दिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की कोशिश की गई। मामले में एक युवती ने नोएडा के सेक्टर 113 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस अकाउंट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बहन के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मौजूद परिवार की तस्वीरें डाउनलोड की गईं और AI टूल्स की मदद से उन्हें आपत्तिजनक रूप में बदल दिया गया। आरोपी ने इन फोटो को रिश्तेदारों, गांव के लोगों और परिचितों के बीच शेयर कर परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की। घटना के बाद परिवार मानसिक तनाव में है। पीड़ित पक्ष ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। साइबर टीम अब फर्जी फेसबुक अकाउंट, आईपी एड्रेस और इस्तेमाल किए गए डिवाइस की जांच कर रही है। मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी की गई है।

सावधानी है जरूरी 

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज AI आधारित ऐप और टूल्स इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति कुछ मिनटों में फोटो और वीडियो को मॉर्फ कर सकता है। खासतौर पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप डीपी से फोटो उठाकर उन्हें फेक वीडियो या अश्लील कंटेंट में बदला जा रहा है। कई मामलों में लोग अपने ही रिश्तेदारों और परिचितों को निशाना बना रहे हैं। साइबर पुलिस का कहना है कि AI से मॉर्फ की गई फोटो और वीडियो बनाना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें, क्योंकि एक छोटी लापरवाही आपकी और आपके परिवार की प्रतिष्ठा पर भारी पड़ सकती है।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

सोशल मीडिया अकाउंट को हमेशा प्राइवेट मोड पर रखें।
बच्चों और परिवार की फोटो पब्लिक पोस्ट में डालने से बचें।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर “Only Friends” सेटिंग का इस्तेमाल करें।
अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
किसी भी फर्जी फोटो या वीडियो के वायरल होते ही तुरंत स्क्रीनशॉट लेकर साइबर पोर्टल पर शिकायत करें।
सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर और निजी जानकारी खुलकर साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios