सम्पूर्ण समाधान दिवस में 86 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

Share your love
Mediawali news, kanpur 

कानपुर नगर के बिल्हौर तहसील में जिलाधिकारी Jitendra Pratap Singh की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित कार्रवाई की गई। कुल 86 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का समाधान सात दिन की निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए और हर प्रकरण की निगरानी स्वयं की जाएगी।

अतिक्रमण हटाकर चकमार्ग कराया बहाल

ग्राम संभियापुर निवासी दौलतराम की शिकायत पर चकमार्ग संख्या 210 पर हुए अवैध अतिक्रमण का मामला प्रमुख रूप से सामने आया। शिकायत में बताया गया कि मार्ग को तोड़कर नाली बना दी गई थी, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध नाली को हटवाकर मार्ग को पुनः चालू कराया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रही।

 राजस्व और भूमि विवादों का समाधान

समाधान दिवस में कई अन्य मामलों का भी त्वरित निस्तारण किया गया। ग्राम न्योराखेड़ा निवासी सुभाष की भूमि को असंक्रमणीय से संक्रमणीय भूमिधर दर्ज कराया गया। वहीं, ग्राम भगवन्तपुर निवासी रामबेटी के नाम में खतौनी संशोधन किया गया और ग्राम चन्दुला निवासी त्रिभुवन सिंह की बंधक भूमि को मुक्त कराया गया।

विभागवार शिकायतों का आंकड़ा

प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 56 मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग के 13, विकासखंड के 5, विद्युत विभाग के 4 तथा अन्य विभागों के मामले भी शामिल रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

 तहसील का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी Jitendra Pratap Singh ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखागार के रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, खाद एवं रसद विभाग में आवश्यक सूचना प्रदर्शित करने और विद्युत वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही शौचालय में प्रकाश व्यवस्था सुधारने और आमजन से जुड़े कार्यों को समयबद्ध व प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर S.M. Qasim Abidi, Haridutt Nemi सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 189

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us