‘समाधान समारोह’ विशेष लोक अदालत के प्रचार के लिए बैठक आयोजित

Share your love
Mediawali news, Noida

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पराविधिक स्वयं सेवकों (पीएलवी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव शिवानी रावत ने की।

लोक अदालत के प्रचार-प्रसार पर जोर

बैठक में मौजूद पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देश दिया गया कि वे “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों को लोक अदालत के फायदे समझाने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मामलों का समाधान आपसी सहमति से करा सकें। इसके लिए गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

चिन्हित मामलों में नोटिस पहुंचाने के निर्देश

बैठक में पीएलवी सदस्यों को यह भी जिम्मेदारी दी गई कि विशेष लोक अदालत के लिए चिन्हित मामलों में पक्षकारों तक नोटिस समय पर पहुंचाएं। अधिकारियों ने कहा कि नोटिस की सही और समय पर तामीला से लोक अदालत का आयोजन सफल होगा और अधिक मामलों का निपटारा हो सकेगा।

क्या है ‘समाधान समारोह’ विशेष लोक अदालत?

“समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों के विवादों और लंबित मामलों का आपसी सहमति से जल्दी निपटारा करना है। लोक अदालत में मामलों का समाधान आसान और कम खर्च में होता है। यहां दोनों पक्षों की सहमति से फैसला किया जाता है, जिससे लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है।

कई स्वयं सेवक और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पराविधिक स्वयं सेवक बालचन्द नागर, राजवीर सिंह, हरेन्द्र कुमार और हेमलता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने लोक अदालत को सफल बनाने और आम जनता तक इसकी जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us