सिनेमा छोड़ सत्ता के नए कलाकर थलपति विजय बने तमिलनाडु मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

1967 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब डीएमके और एआईएडीएमके से बाहर का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। 

Share your love

Mediawali news

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार से राजनीति के बड़े चेहरे बने विजय ने रविवार को तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हजारों समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने पहली बार चुनाव लड़कर सत्ता तक पहुंचने का बड़ा कारनामा किया है। इस जीत को तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे वर्चस्व के अंत के रूप में देखा जा रहा है। इस उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

पूरा स्टेडियम थलपति-थलपति के नारों से गूंज उठा

शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विजय जैसे ही मंच पर पहुंचे, पूरा स्टेडियम थलपति-थलपति के नारों से गूंज उठा। शपथ लेने के बाद विजय ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता, फिल्मी हस्तियां और अलग-अलग दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा रही।

सहयोगी दलों के कई नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली

विजय के साथ उनकी पार्टी और सहयोगी दलों के कई नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बताया जा रहा है कि विजय ने अपनी कोर टीम को कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी दी है। नई सरकार में युवाओं और नए चेहरों को जगह मिलने से समर्थकों में खास उत्साह देखा गया।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर कई दिनों तक सस्पेंस बना रहा। विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछे थी, लेकिन बाद में कांग्रेस, वाम दल, वीसीके और आईयूएमएल जैसे दलों के समर्थन से उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

1967 के बाद पहली बार ऐसा हुआ……

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विजय की जीत तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव है। 1967 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब डीएमके और एआईएडीएमके से बाहर का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है।

शपथ ग्रहण के दौरान विजय ने विकास, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आम लोगों, युवाओं और गरीबों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। सोशल मीडिया पर भी विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबर पूरे दिन ट्रेंड करती रही और फिल्म जगत से लेकर राजनीति तक के कई बड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 58

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us