कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शटर तोड़कर अंदर घुसे बदमाश नकदी और शराब की पेटियां लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बेला रोड से गौरी भगवंतपुर मार्ग पर स्थित अवधेश शुक्ला की अंग्रेजी शराब की दुकान और वतन राजा अग्निहोत्री के नाम से संचालित देशी शराब के ठेके को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने दोनों दुकानों के शटर तोड़े और अंदर रखी नकदी व शराब की पेटियां पार कर दीं।
अंग्रेजी शराब की दुकान से करीब 50 से 60 हजार रुपये की नकदी और लगभग एक दर्जन शराब की पेटियां चोरी हुईं। वहीं देशी शराब के ठेके से 40 से 50 हजार रुपये की नकदी के साथ कई पेटियां शराब गायब मिली हैं।
सोमवार सुबह राहगीरों ने जब दुकानों के टूटे शटर देखे तो पुलिस और सेल्समैन को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। शराब की पेटियों की सही संख्या का पता लगाने के लिए स्टॉक का मिलान कराया जा रहा है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community