मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शिवराजपुर पेयजल योजना का डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया

पेयजल योजना

14.32 करोड़ की परियोजना 98% पूरी, गुणवत्ता जांच में टंकी सुरक्षित पाई गई

Mediawali News, कानपुर
बिल्हौर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने बुधवार को शिवराजपुर नगर पंचायत की पुनर्गठित पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना की प्रगति, जलापूर्ति व्यवस्था निर्माण गुणवत्ता का जायजा लिया।निरीक्षण में एक्ससीएन प्रवीण यादव ने बताया कि करीब 14.32 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस योजना के तहत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में घर-घर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। योजना के अंतर्गत स्थापित छह नलकूपों में से पांच पूरी क्षमता से संचालित हैं, जिससे नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो रही है,परियोजना की भौतिक प्रगति 98 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और लगभग 3534 घरों को जल संयोजन प्रदान किया जा चुका है, जिससे करीब 16 हजार लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।

जिलाधिकारी ने ओवरहेड टैंक का निरीक्षण करते हुए रीबाउंड हैमर टेस्ट के माध्यम से टंकी के पिलरों की मजबूती की जांच कराई। परीक्षण में निर्माण गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष कार्य भी निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूरे किए जाएं।डीएम ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी और तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।इस मौके पर जल निगम एक्ससीएन, नगर पंचायत एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios