मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शिवराजपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई जांच, मिली मुफ्त दवाएं

Tags:

Mediawali news, कानपुर

बिल्हौर। शिवराजपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा इकाई द्वारा भूतेश्वर मंदिर परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद और वंचित लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का गहन परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। डॉक्टरों ने विशेष रूप से मरीजों को नियमित रूप से दवाएं लेने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। शिविर में बुखार, रक्तचाप (बीपी), शुगर और अन्य मौसमी बीमारियों की जांच की गई, जिससे कई लोगों को समय रहते अपनी बीमारी का पता चल सका।

इस अवसर पर जिला प्रचारक गुड्डन वर्मा ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और इसी भावना के साथ सेवा भारती लगातार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल इलाज मिलता है, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाता है।

शिविर में शिवराजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. डी.एस. सचान, डॉ. सृष्टि कटियार और डॉ. संजीव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराईं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रमेश चंद्र कुशवाहा, अनुराग शुक्ला सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। शिविर के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios