मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शिवराजपुर में ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन

Tags:
Mediawali news

कानपुर/बिल्हौर (विधान केसरी)। शिवराजपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र में वर्ष 2026 के ‘हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवराजपुर के खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव और ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाना और आंगनबाड़ी तथा प्राथमिक विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव ने कहा कि बच्चों की मजबूत नींव के लिए प्रारंभिक शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसमें शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को शुरुआती दौर में सही मार्गदर्शन और वातावरण मिले तो उसका भविष्य बेहतर बन सकता है। वहीं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अनीता सचान ने बाल वाटिका से जुड़ी उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल वाटिका के माध्यम से छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कई सकारात्मक पहल की जा रही हैं। इस दौरान एआरपी सुबोध शुक्ला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बाल वाटिका में अधिक से अधिक नामांकन और बच्चों के ठहराव को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निपुण लक्ष्य की महत्ता भी समझाई।

निपुण छात्रों और शिक्षकों का हुआ सम्मान


ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका सबसे अहम है। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड से चयनित 45 बाल वाटिका तथा कक्षा 1 और 2 के निपुण छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही निपुण घोषित विद्यालयों के शिक्षकों और नोडल संकुलों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमा शंकर मिश्रा, अरविंद शुक्ला, सत्य प्रकाश बाजपेई, विशाल कटियार, रेनू त्रिपाठी, माधुरी यादव, गजेंद्र सिंह, सरिता कटियार, सीमा कुमारी, डॉ. प्रगति रघुवंशी सक्सेना, संगीता शर्मा, रेनू वर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनीता शुक्ला, अनिल पाल, पुष्पेंद्र सिंह, वरुण प्रजापति, वत्सला, पद्मा, निशात अंजुम, विजय कटियार समेत कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios