मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शिवराजपुर में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर राख — दंपति सुरक्षित बचाए गए

Tags: , ,
Kanpur news
तड़के लगी आग, दुकानों में सो रहे दंपति को बचाया गया


शिवराजपुर कस्बे में मंगलवार तड़के जीटी रोड किनारे स्थित तीन दुकानें भीषण आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। राहत की बात यह रही कि दुकानों के भीतर सो रहे बबलू उर्फ सर्वेश गुप्ता और उनकी पत्नी माया देवी को पड़ोसियों और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

बिजली के तार से निकली चिंगारी बनी आग की वजह


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब चार बजे घरेलू बिजली लाइन का तार टूटकर दुकान पर गिर गया। तार से निकली चिंगारी ने बांस और टीन से बनी दुकानों में आग पकड़ ली, जो तेजी से फैलती चली गई। सर्वेश गुप्ता की एक दुकान में मिठाई और खानपान का कारोबार चलता था, जबकि दूसरी में किराने की दुकान संचालित थी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शटर तोड़कर दंपति को बाहर निकाला।

सिलेंडर धमाकों से बढ़ी दहशत, तीन दुकानें पूरी तरह नष्ट


आग लगने के दौरान दुकानों में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फट गए, जिससे आग और भड़क गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर सीएनजी और पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सुबह करीब 4:30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सर्वेश गुप्ता की दोनों दुकानें और पड़ोसी दीपक गुप्ता की मिठाई की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली की चिंगारी प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios